{"_id":"5b4665384f1c1b0f278b6047","slug":"11531340088-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोताना रोड टैंपों स्टैण्ड पर फायरिंग मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोताना रोड टैंपों स्टैण्ड पर फायरिंग मामले में पुलिस खाली हाथ
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड टैंपो बस स्टैंड पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत मेें लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
मंगलवार को कोताना रोड टैंपो बस स्टैंड के पास जौनमाना और मलकपुर गांव के बीच फायरिंग हुई थी, इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए थे। इससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी, सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया । इस मामले की रिपोर्ट घायल विपुल के पिता ने चार लोगों को नामजद कर मामला दर्ज कराया था। एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आरोपियों के सगे संबंधितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।