फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब के पैसे न देने पर युवकों ने तोड़े बस के शीशे

शराब के पैसे न देने पर युवकों ने तोड़े बस के शीशे

Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शराब के पैसे न देने पर युवकों ने तोड़े बस के शीशे
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव में छह युवकों ने शराब के पैसे न देने पर मिनी बस पर हमला बोल दिया और जमकर पथराव किया। विरोध करने पर चालक और परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में परिचालक ने एक को नामजद कर पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने दोनों घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया।

मंगलवार को शामली से बड़ौत आ रही मिनी बस नंबर यूपी 19 टी 1091 को बावली में बस स्टैंड पर छह युवकों ने रुकवा लिया और परिचालक से शराब के पैसे मांगे। न देने पर उन्होंने परिचालक सुभाष निवासी बड़ौली और चालक अरविंद निवासी कुढ़ाना को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ डाले। इस घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और बाद में हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। परिचालक सुभाष ने एक को नामजद कर पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed