फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पति ने लौहे के गर्म चिमटे से पत्नी को दागा

पति ने लौहे के गर्म चिमटे से पत्नी को दागा

Fri, 03 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पति ने लौहे के गर्म चिमटे से पत्नी को दागा
पति ने पत्नी को गर्म चिमटे से दागा
विज्ञापन


बागपत। बली गांव में मामूली विवाद को लेकर पति ने लोहे के गर्म चिमटे से दागकर पत्नी को यातनाएं दीं। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी रेखा ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी बली गांव के युवक से हुई थी। अब उसके तीन बच्चे है। उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। कुछ दिन पहले वह अपने मायके चली गई थी। लेकिन मायके वालों ने भी उसे मारपीट कर पति के साथ भेज दिया था। बुधवार शाम पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप लगाया कि उसे गर्म चिमटे से शरीर पर कई जगह से दाग दिया। बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से घायल महिला कोतवाली पहुंची और पति की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पति को बुलाकर चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed