फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   होटल संचालक ने ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, घायल

होटल संचालक ने ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, घायल

Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
होटल संचालक ने ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, घायल
बागपत।
विज्ञापन

गौरीपुर मोड़ के पास होटल के सामने ट्रैक्टर खड़ा करने पर चालक और होटल संचालक के विवाद हो गया। आरोप है कि होटल संचालक ने ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। बचाव में आए उसके दो बेटों से भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावर 82 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित के परिजनों ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित की शिकायत पर एएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
जनपद गाजियाबाद के लोनी निवासी इमरान पुत्र इकबाल ने बताया कि वह अपने भाई ईनाम और पिता इकबाल के साथ के साथ 19 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर रात्रि साढ़े 11 बजे के लगभग गौरीपुर मोड़ के पास मुस्लिम होटल पर पहुंचे। होटल के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। ट्रैक्टर उसका पिता इकबाल चला रहा था। होटल मालिक उनके पास आया और कहने लगा कि या तो ट्रैक्टर को हटाओ या होटल में खाना खाओ। उन्होंने थोड़ी देर में ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। इसे लेकर उनमें विवाद हो गया। पांच-छह लोगों ने गाली गलौच शुरू कर दी। हमलावर तलवार, बंदूक लेकर आए और उसके पिता इकबाल को गोली मार दी। तलवार से प्रहार कर इमरान व इनाम को गभीर रुप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर 82 हजार रुपये भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जीटीबी अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने 25 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष फिर से कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से भी शिकायत की। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घायलों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच में जो लोग दोषी पाएं जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed