फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The quarrel over the division of land and money had been going on for three days, the elder brother shot himself

Bhadohi News: जमीन और रुपये के बंटवारे पर तीन दिन से चल रही थी कहासुनी, बड़े भाई ने खुद को मारी गोली

Mon, 12 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The quarrel over the division of land and money had been going on for three days, the elder brother shot himself
बदलापुर के बरौली निवासी गोली से घायल संदीप सिंह उर्फ पोद्दार का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल
बदलापुर। क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन बरौली में शनिवार की रात में शराब के नशे में संदीप सिंह उर्फ पोद्दार (45) ने अवैध तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि घटना में पैतृक जमीन की रजिस्ट्री और रुपये के बंटवारे में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। घायल युवक को परिजन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके पेट में फंसी गोली निकाल दी गई है। परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि बरौली निवासी संदीप सिंह का अपने छोटे भाई सुधांशु सिंह से पैतृक जमीन की रजिस्ट्री का विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिता भोला शंकर सिंह ने जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री की थी। इससे मिले रुपये छोटे बेटे को दिए थे। इसी बात के लिए दोनों भाइयों के बीच बीते तीन दिनों से कहासुनी हो रही थी। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे संदीप शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इसी दौरान उसने तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसकी हालत देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। इधर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि घायल का उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि, पुलिस पारिवारिक विवाद में हुई घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल पर गैंगस्टर एक्ट सहित पांच प्राथमिकी दर्ज है
सीओ ने बताया कि घायल संदीप सिंह उर्फ पोद्दार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साल 2016 में गैंगस्टर एक्ट सहित पांच मामले दर्ज किए गए थे। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, सुजानगंज थाने में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। महराजगंज थाने में भी तीन और सिंगरामऊ थाने में एक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article