फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man attacked on the bridge, got 15 stitches on his head

Bhadohi News: पुलिया पर बैठे युवक पर हमला, सिर में लगे 15 टांके

Mon, 12 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked on the bridge, got 15 stitches on his head
महराजगंज। इब्राहिमपुर गांव में नहर की पुलिया पर बैठे तीन युवकों पर सात लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में सुजानगंज थाना क्षेत्र के मंहकुचा निवासी विशाल सरोज घायल हो गया। उसके सिर में 15 टांके लगे हैं। नंदन गौतम को भी चोटें आई हैं। विशाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने भाग रहे हमलावरों में से एक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विशाल की मां नगीना सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर में बताया कि उनका बेटा पेंटर है। नौ अक्तूबर को वह इब्राहिमपुर स्थित अपने ननिहाल में रुका था। रात करीब 11 बजे वह इब्राहिमपुर निवासी गोविंद सरोज और नंदन गौतम के साथ पड़ोस के गांव में नाच देखने जा रहा था। तीनों घर के पास मजीठी मार्ग पर नहर की पुलिया पर बैठे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर सात लोग पहुंचे। उनके हाथों में लाठी डंडे थे। आरोप है कि गाली-गलौज और धमकी देते हुए उन्होंने तीनों पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक अभिषेक है। जो पूरा गंभीर शाह गांव का रहने वाला है। आरोप है कि हमलावर इब्राहिमपुर निवासी विपिन गौतम के बुलाने पर अभिषेक गौतम को मारने आए थे। पुलिया पर बैठे युवकों की पहचान में गलती होने के कारण उन पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed