{"_id":"6acbe4aaee2d0c7d940727bd","slug":"road-blockade-following-the-death-of-an-injured-youth-protest-lasts-for-two-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158709-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घायल युवक की मौत पर चक्काजाम, दो घंटे तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घायल युवक की मौत पर चक्काजाम, दो घंटे तक प्रदर्शन
विज्ञापन
तहबरपुर के टीकापुर मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम करते लोग। संवाद
तहबरपुर। थाना क्षेत्र के चिरावल गांव के पास आठ अक्तूबर की रात बाइक और कार की टक्कर में घायल शिवम पाल (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को मौत की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने टीकापुर तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के बाद पकड़े गए कार सवार को पुलिस ने छोड़ दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया गया।
चिरावल गांव निवासी शिवम पाल आठ अक्तूबर की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। रात करीब नौ से दस बजे के बीच चिरावल गांव के पास उनकी बाइक की वैगनआर कार से टक्कर हो गई। हादसे में शिवम के साथ बाइक सवार नितिन यादव और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में नितिन यादव को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, शिवम को रेफर किए जाने पर परिजन लखनऊ स्थित केजीएमयू ले गए। वहां 10 अक्तूबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप था कि कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग मौके से भाग निकले थे, जबकि तीसरा झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शिवम की मौत की खबर फैलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पकड़े गए आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे एंबुलेंस से शिवम का शव तहबरपुर पहुंचा। टीकापुर तिराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। सूचना पर कप्तानगंज थाने की पुलिस, निजामाबाद के तहसीलदार और बूढ़नपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद करीब दो घंटे में जाम समाप्त कराया गया। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया गया है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पिता पैरालिसिस से पीड़ित, परिवार पर संकट : शिवम के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। उसके पिता जियालाल पैरालिसिस से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। वहीं, घायल नितिन यादव तहबरपुर में अपने मामा के मेडिकल हॉल पर रहकर काम करता था। हादसे में शिवम की मौत और नितिन के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।