{"_id":"6acbe82bf979e6666800f51b","slug":"case-registered-against-two-individuals-for-misbehaving-with-a-lekhpal-and-a-kanungo-who-had-gone-to-prevent-encroachment-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175187-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कब्जा रोकने गए लेखपाल और कानूनगो से अभद्रता, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कब्जा रोकने गए लेखपाल और कानूनगो से अभद्रता, दो पर केस
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने पहुंचे राजस्व कर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल सचिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव नौली हरनाथपुर निवासी मुनेंद्र और रामेंद्र उर्फ जंगली सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
लेखपाल की तहरीर के अनुसार, वह और क्षेत्रीय कानूनगो सर्वेश कुमार नौली हरनाथ पुर गांव में स्थित ग्राम समाज भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने पहुंचे थे। आरोप है कि मौके पर काम रुकवाने के दौरान गांव मुनेंद्र और रामेंद्र उर्फ जंगली सिंह ने राजस्व टीम के साथ बदतमीजी की। आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज करते हुए अवैध निर्माण जारी रखने की जिद की, बल्कि सरकारी काम में बाधा भी डाली।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद जांच कराई जा रही है। जांच उपनिरीक्षक यशपाल सिंह को सौंपी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद