फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man attacked while returning after mortgaging land; case registered against 11 people.

Budaun News: जमीन गिरवी रखकर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, 11 पर केस

Mon, 12 Oct 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Man attacked while returning after mortgaging land; case registered against 11 people.
बदायूं। थाना क्षेत्र में जमीन गिरवी रखकर घर लौट रहे व्यक्ति पर घात लगाकर हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर बेला निवासी सोमवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पति छत्रपाल 31 अगस्त की शाम 7 बजे घापड़ गांव से जमीन गिरवी रखकर एक लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे। रसूलपुर बेला और घापड़ के बीच पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे भूपेंद्र सिंह, गौतम, मनीष समेत 11 लोगों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। गंभीर हालत में छत्रपाल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed