फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खासपुर मोड पर युवक से बाइक लूटी

खासपुर मोड पर युवक से बाइक लूटी

Fri, 01 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खासपुर मोड पर युवक से बाइक लूटी
चांदीनगर (बागपत)। खासपुर मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। युवक ने थाने में तहरीर दी है। सिखेड़ा गांव निवासी समरदीप पुत्र देवेंद्र बुधवार की रात में करीब नौ बजे किसी काम से ढिकौली गांव जा रहा था। जब वह ढिकौली-बंथला मार्ग पर खासपुर मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर युवक से बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचे लहराते भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। थानाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया कि युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed