{"_id":"5a81e9b64f1c1bb2208b8c2e","slug":"111518463414-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तेरे घर में डाला जाएगा डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज तेरे घर में डाला जाएगा डाका
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गौरीपुर निवासी अनिल चौहान के घर में धमकी भरा पत्र पड़ा मिला। इसमें उसके घर में डाका डालने की बात कही गई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को आशंका है कि यह किसी शरारती तत्व की साजिश है।
कोतवाली पहुंचे अनिल चौहान ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने घर में मौजूद था। उसी दौरान उसकी नजर घर में पड़े एक कागज के टुकड़े पर गई। इसे पढ़ा तो उसकी होश उड़ गए। इस पत्र में लिखा है आज रात तेरे घर में डाका डलेगा, भाग लियो जितना भागना है। पर्ची के ऊपर नीचे अवकुश नाम लिखा गया है। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। तब से सभी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी। घर में गांव के लोग एकत्र हुए। इसकी जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।