फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ढ़िकाना में ग्राम सचिव के साथ अभ्रदता, दस्तावेज फाडने का प्रयास

ढ़िकाना में ग्राम सचिव के साथ अभ्रदता, दस्तावेज फाडने का प्रयास

Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ढ़िकाना में ग्राम सचिव के साथ अभ्रदता, दस्तावेज फाडने का प्रयास
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़िकाना गांव में रविवार को शौचालय निर्माण की जांच करने पहुंचे ग्राम सचिव के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। आरोपियों ने सचिव के दस्तावेज भी फाड़ने का प्रयास किया। इसे लेकर मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग गए।

बीडीओ प्रेमचंद के निर्देश पर ग्राम सचिव प्रिंस जैन ढ़िकाना गांव पहुंचे थे। वे गांव में बने शौचालय निर्माण की जांच कर रहे थे, तभी कुछ लोग वहां पर आ धमके और ग्राम सचिव के साथ अभद्रता करते हुए उनसे उलझ गए। ग्राम सचिव ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि उन्होंने सचिव के दस्तावेज फाड़ने का भी प्रयास किया। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा बढ़ता देख ग्राम सचिव ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख अभद्रता करने वाले लोग वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में बीडीओ प्रेमचंद से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि ग्राम सचिव के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव ने अभद्रता की जानकारी दी है। ग्राम सचिव प्रिंस जैन का कहना है कि वे गांव में बने शौचालय निर्माण की जांच करने गए थे, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed