फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुकदमे में गवाह को मिली जान से मारने की धमकी

मुकदमे में गवाह को मिली जान से मारने की धमकी

Tue, 05 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे में गवाह को मिली जान से मारने की धमकी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास कि मामले में आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। अदालत में गवाही देने पर मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी महिला ने एएसपी को बताया कि उसकी 14 वर्षीय पोती के साथ गांव के ही अजय ने 17 मई 2017 को तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। उसने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 28 जनवरी को पोती कोर्ट में गवाही देने गई , लेकिन गवाही नहीं हो पाई। सात फरवरी को फिर से गवाही होनी है। आरोपी पक्ष के लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। धमकी दी कि यदि गवाही दी तो जान से मार देंगे। धमकी के बाद परिवार भयभीत है। उन्होंने सुरक्षा दिलाने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed