फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा के 49 कोटेदारों के बयान कराए जाएंगे दर्ज

खेकड़ा के 49 कोटेदारों के बयान कराए जाएंगे दर्ज

Fri, 01 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के 49 कोटेदारों के बयान कराए जाएंगे दर्ज
बागपत। खेकड़ा केरोसिन तेल डिपो में पकड़े गए अवैध तेल के स्टॉक के बाद कोटेदारों में हलचल होनी शुरू हो गई है। वहीं खेकड़ा क्षेत्र के 49 कोटेदारों के भी बयान दर्ज करने शुरू हो गए हैं। जल्द इसकी एक समिति गठित होगी। इसके बाद डिपो में पहुंचकर भी सभी बिंदुओं पर जांच होगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राशन और केरोसिन वितरण में गड़बड़ी की हर रोज शिकायत अफसरों तक पहुंचती है। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को केरोसिन लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह की शिकायत पर बुधवार को खेकड़ा क्षेत्र के कोटेदारों के लिए बनाए केरोसिन डिपो में एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग ने छापेमारी की, जहां पर भारी मात्रा में मिट्टी के तेल का स्टॉक मिला। घोटाले को देख कर डिपो को सील कर दिया। इससे कोटेदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि मामले की उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में जांच कराई जाएगी। खेकड़ा क्षेत्र में 49 कोटेदार हैं, सभी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उनके केरोसिन के रजिस्टर और उठान तक से मिलान कराया जाएगा। उनके हस्ताक्षरों की भी जांच करेंगे। विभाग की ओर से अभी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डीएम के लखनऊ लौटने के बाद समिति बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी जांच में आएगा उसी आधार पर कार्रवाई होगी। गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खेकड़ा के बाद अब सभी डिपो पर केरोसिन की जांच कराई जाएगी। जहां भी लापरवाही मिलेगी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed