फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षक ने छात्रावास में कक्षा नौ के दो छात्रों से किया कुकर्म

शिक्षक ने छात्रावास में कक्षा नौ के दो छात्रों से किया कुकर्म

Fri, 02 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रावास में कक्षा नौ के दो छात्रों से किया कुकर्म
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक शिक्षण संस्था के छात्रावास में बुधवार की रात में एक शिक्षक ने कक्षा नौ के दो छात्रों के साथ कुकर्म किया। पीड़ित छात्रों के परिजनों ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मेरठ के जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा बिनौली थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता है और छात्रावास में रहता है। उसके साथ दिल्ली निवासी 17 वर्षीय छात्र भी रहता है। छात्रावास में रहने वाले शिक्षक मनीष ने बुधवार की रात में दोनों छात्रों से जबरन कुकर्म किया। साथ ही दोनों को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। छात्रों ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजनों ने महाविद्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। दोनों छात्रों को बिनौली थाने लेकर पहुंचे और आरोपी शिक्षक मनीष निवासी गढ़ी पुख्ता जनपद शामली के खिलाफ धाना 377 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों छात्रों का सीएचसी में मेडिकल कराया। दूसरी तरफ आरोपी शिक्षक मनीष ने बताया कि उन्हें राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है। उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed