फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राजस्थान पुलिस ने बागपत व दुड़भा में दी दबिश

राजस्थान पुलिस ने बागपत व दुड़भा में दी दबिश

Fri, 02 Nov 2018 01:41 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस ने बागपत व दुड़भा में दी दबिश
बागपत।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने अर्जुनपुरम कॉलोनी और दुड़भा गांव में दबिश देकर हत्या के मामले मेें फरार चल रहे दो आरोपियों को तलाश किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

थाना टहला जनपद अलवर राजस्थान के एचसीपी देवी सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ अर्जुन पुरम कॉलोनी में कपिल के घर पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया। इसके बाद पुलिस ने रविंद्र निवासी दुड़भा के घर में दबिश दी। वह भी नहीं मिला। एचसीपी देवी सहाय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने चार माह पहले एक युवक की हत्या कर शव छिपाया था। दोनों के खिलाफ टहला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । दोनों की तलाश में दबिश दी। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस आई, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed