फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चाकू से गोदकर पालीटेक्निक के छात्र की हत्या

चाकू से गोदकर पालीटेक्निक के छात्र की हत्या

Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गोदकर पालीटेक्निक के छात्र की हत्या
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव के जंगल मेें रामबाग कॉलोनी निवासी पालीटेक्निक के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस संबंध में मृतक छात्र के पिता ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, उसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रामबाग कॉलोनी सांई बाबा मंदिर के सामने रहने वाला आकाश (21) पुत्र प्रदीप पॉलीटेक्निक में सिविल प्रथम वर्ष का छात्र था। वह मंगलवार को 12 बजे नेहरू रोड स्थित अपनी जूस की दुकान से युवक प्रवीण के साथ बाइक पर बैठकर पालीटेक्निक में गया , वहां उसने दो पीरियड भी अटैंड किए और 3.20 बजे तक वह संस्थान परिसर मेें था। जब देर रात्रि तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बड़का गांव के नरेंद्र चौधरी को अपने खेत मेें एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। इस पर वहां काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर एसपी शैलेष पांडे, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामानन्द कुशवाहा व कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे और जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त आकाश के रूप मेें हुई। उसकी छाती व शरीर पर एक दर्जन चाकू के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में आकाश के पिता प्रदीप ने अज्ञात मेें मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थी किसी से रंजिश, पालीटेक्निक से जुड़ा हो सकता है मामला
बड़ौत। आकाश के पिता प्रदीप ने बताया कि आकाश की मोहल्ले में किसी से रंजिश नहीं थी और वह सीधा-साधा था और पढ़ने के साथ-साथ वह जूस की दुकान पर चला जाता था। सीओ रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि जिस युवक प्रवीण के साथ वह पालीटेक्निक गया था, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे पालीटेक्निक से जुड़ा मामला भी हो सकता है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। उसके पास मोबाइल भी नहीं मिला और फोन करने पर स्विच ऑफ जा रहा है।

इंजीनियर बनाना चाहता था पिता
बड़ौत। आकाश के पिता प्रदीप नेहरू रोड पर जूस बेचने का काम करते हैं। मेहनत मजदूरी कर उन्होंने आकाश को पढ़ाया और पॉलीटेक्निक में चयनित कराकर उसे इंजीनियर बनाने का उनका सपना था, लेकिन वह अधूरा रह गया, उसका बड़ा भाई विशाल दिल्ली में एलएलबी कर रहा है।

मां का रोते हुए हो रहा था बुरा हाल
बड़ौत। आकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मा कृष्णा का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था, परिवार की महिलाए उसे ढांढ़स बंधाने में जुटी थी। बार-बार मां कह रही थी कि उसका भी सपना था कि आकाश बड़ा अधिकारी बने, लेकिन उसका लाल उससे छीन लिया। जिसने ऐसा किया है, उनका उसने क्या बिगाड़ा था।


शव के पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा, खुलासे की मांग की
बड़ौत। जैसे ही पॉलीटेनिक के छात्र आकाश का शव पीएम के बाद रामबाग कॉलोनी पहुंचा तो वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासे की मांग की। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि इस हत्या में उसका कोई नजदीक युवक रहा है, उसकी तलाश पुलिस करें और उसके मोबाइल का भी पता लगाए, देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed