{"_id":"5b7876be42c792466a5051aa","slug":"101534621374-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बरनावा गांव में पांच दिन पहले गोकशी के मामले में बिनौली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विहिप के जिला संगठन मंत्री पप्पन राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को पुलिस ने बरनावा में गोकशी पकड़ी थी और तीन गोवंश के अवशेष बरामद किए थे। विहिप कार्यकर्ता पुलिस से पहले मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने गोकशी के विरोध में हंगामा भी किया था। बिनौली थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि बरनावा में गोकशी अब भी चल रही है। पुलिस आरोपियों का पता तक नहीं लगा पाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आरोपी नहीं पकड़े गए तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। एएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर विक्की चौधरी, सुनील मुखिया, रेखा चौहान, धर्म प्रकाश वर्मा आदि शामिल रहे।