{"_id":"6ab97b135c9115986e08e7a1","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-159529-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुर में शादी में भात देने को लेकर भातियों के नाजर व शमशाद पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें शमशाद पक्ष की एक महिला समेत पांच घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी इकरामुद्दीन की बेटी नगमा की रविवार को शादी थी। उसकी बारात अहमदपुर पदड़ा गांव से आई हुई थी। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग शादी की रस्मों में लगे हुए थे। तभी अचानक भात देने आए मोहल्ला औरंगाबाद के शमशाद और लाइन पार के रहने वाले नाजर पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर डंडे और लात-घूंसे चले। इसमें महिला सायना के अलावा सारिक, कासिम, शमशाद और आमिर घायल हो गए। घरातियों और बारातियों ने दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट बंद कराकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद घायलों ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर का कहना है कि शादी समारोह में हुई मारपीट में एक पक्ष के एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कराया गया। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।