फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: सीएनजी पंप पर रुकी कार में सवार युवती ने मचाया अपहरण का शोर

Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime news
दोघट। भड़ल गांव के पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुकी कार में सवार युवती ने अपहरण करने का शोर मचा दिया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने कार सवार पांचों युवकों को पकड़कर पूछताछ की। वहां पर युवती ने युवकों पर शादी के लिए जबरदस्ती गुरुग्राम से साथ लेकर आने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

युवती बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव और युवक शाहपुर मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले गुरुग्राम आई थी। वहां से मुजफ्फरनगर के युवक उसे जबरदस्ती अपने साथ ले आए और शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में पता चला कि नवाबगंज थाने में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिवार वालों को भी सूचना दे दी। देर शाम युवती के परिवार वाले भी दोघट थाने में पहुंच गए। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि कार में सवार युवकों के साथ एक व्यक्ति भी बैठा था, जो बिचौलिया है। इसमें पूछताछ की जा रही है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed