फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा

Mon, 18 Aug 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime news
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला थाने के समीप पिकअप कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में पिकअप और ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


सूप गांव निवासी रहीसू ने बताया कि रविवार दोपहर वह ई-रिक्शा में सवारी लेकर बराल से बड़ौत जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर थाने के समीप पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रहीसू, पिकअप चालक अभिषेक और चार सवारी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिसकर्मियों को सूचना देकर बुलाया। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया । पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed