{"_id":"6897a79a909428c11e0a2dca","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-136302-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कूड़ा डालने के विवाद में परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कूड़ा डालने के विवाद में परिवार पर किया हमला
विज्ञापन
बागपत। गली में कूड़ा डालने का विरोध करने पर पुलिस लाइन में सब्जी बेचने वाले पवन के परिवार पर भतीजों ने हमला कर दिया।
इसमें सब्जी विक्रेता, उसकी पत्नी समेत चार घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी पवन ने बताया कि गली में परिवार के ही सदस्य कूड़ा डाल देते हैं। उसकी पत्नी राजेश ने कूड़ा डालने से मना किया तो उसकी पिटाई कर घायल कर दिया गया। सब्जी बेचने के बाद शुक्रवार शाम वह अपने घर पहुंचा तो पत्नी ने मारपीट के बारे में बताया। उसने भाई के घर जाकर उलाहना दिया तो भतीजों ने उस पर भी हमला कर दिया।
बीच बचाव कराने आए उसके बेटे आकाश व दामाद पवन को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।