{"_id":"688a71dee5f3e9ef2c08c7de","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-135813-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पत्नी के हरिद्वार नहीं चलने पर सन्नी ने खुद लगाई थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पत्नी के हरिद्वार नहीं चलने पर सन्नी ने खुद लगाई थी आग
विज्ञापन
बागपत। गढ़ी कांगरान गांव में सन्नी निवासी कंडेरा को जलाया नहीं गया, बल्कि पत्नी के हरिद्वार नहीं चलने पर हुए विवाद में सन्नी ने खुद पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ। जांच में मुकदमे की धाराएं भी बदली जाएगी।उधर, मृतक सन्नी की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इसमें वह पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।
कंडेरा गांव निवासी वेदपाल ने दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वेदपाल ने बताया कि उसके बेटे की ससुराल गढ़ी कांगरान गांव में है। उसका बेटा 22 जुलाई को बाइक से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहा था। तभी रास्ते में ससुराल पक्ष के चार लोग उसके बेटे का अपहरण कर गढ़ी कांगरान गांव में ले गए और वहां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे झुलसे सन्नी की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने दोघट थाने में शव रखकर हंगामा भी किया। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि सन्नी 22 जुलाई की शाम गढ़ी कांगरान गांव पहुंचा और अपनी गर्भवती पत्नी को जबरदस्ती हरिद्वार चलने के लिए कहने लगा। पत्नी के हरिद्वार जाने से मना करने पर उनके बीच विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर सन्नी ने पेट्रोल छिड़ककर खुद आग लगा ली। जांच के आधार पर मुकदमे में कार्रवाई की जाएगी।