{"_id":"6501fdea50de099cfe01c5d6","slug":"cousin-had-murdered-the-girl-in-sankalputthi-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5187-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चचेरे भाई ने की थी सांकलपुट्ठी में किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चचेरे भाई ने की थी सांकलपुट्ठी में किशोरी की हत्या
विज्ञापन
रटौल। सांकलपुट्ठी गांव की किशोरी की हत्या उसके चचेरे भाई ने की थी। जिसमें पुलिस ने चौकीदारी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता चलेगा।
सांकलपुठी गांव की रहने वाली सिमरन (16) के घर चिनाई का कार्य चल रहा है। वह सोमवार देर शाम घेर में गई थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश किया तो किशोरी घायल अवस्था में पड़ी मिली। और उसके पेट से खून बह रहा था। परिजन उसे पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को बताया गया था कि उसके गिरने से उसके पेट में सरिया घुस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से पेट में वार कर हत्या करना सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की गई।
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच में मृतका के चचेरे भाई आकाश उर्फ धुम्मा का नाम सामने आया। जिसमें चौकीदार मेहराजुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चलेगा।