फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   court news

Baghpat News: दुष्कर्मी को 10 और तांत्रिक को चार साल की सजा

Wed, 14 Oct 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
court news
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो के न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले अमन को 10 साल और छेड़छाड़ करने वाले तांत्रिक सुरेंद्र को पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया, जिसे अदा नहीं करने पर सजा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

रमाला थाने में जुलाई 2023 में क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बेटी के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो जुलाई 2023 को अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था, जबकि घर पर नाबालिग बेटी और दो छोटे बेटे थे। रात करीब डेढ़ बजे गांव के रहने वाले तांत्रिक सुरेंद्र ने अपने साथी अमन के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए, जिसमें किशोरी ने अमन पर दुष्कर्म और तांत्रिक सुरेंद्र पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए बयान दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई पूरी होने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो के न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने दोनों पर दोषसिद्ध कर दिया। साथ ही अमन को 10 साल की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया, जबकि तांत्रिक सुरेंद्र को पांच साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed