फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   court marrage.

झांसा देकर किया विवाह, रंगरलिया मनाने को जबरन पिलाई शराब

Sun, 05 Jan 2020 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
court marrage.
झांसा देकर किया विवाह, रंगरलिया मनाने को जबरन पिलाई शराब
विज्ञापन

बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती को प्यार के जाल मेें फंसाकर प्रेमी ने कोर्ट में शादी रचा ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। लेकिन शादी के महज सात माह बाद आर्थिक तंगी परेशान करने लगी। इसके बाद पैसे की लालच में प्रेमी पति ने अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए पत्नी (प्रेमिका) पर दबाव बनाने लगा। जब पत्नी ने इनकार किया तो आरोपी पति भड़क गया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में जबरन शराब पिलाई ताकि नशे में युवती दोस्तों को मना न कर सके। किसी तरह पत्नी शनिवार को आरोपी के चंगुल से निकलकर गांव अपनी विधवा मां के पास पहुंची। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती के पिता का देहांत हो चुका है।

बड़ौत क्षेत्र की गांव निवासी 19 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 1 मई 2019 को दोनों ने बागपत कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद दिल्ली में किराए के मकान में रहने लगे। सात माह तक तो दोनों के बीच मधुर संबंध रहे लेकिन बाद में आर्थिक तंगी के चलते घर में आए दिन कलह का माहौल रहने लगा। महज कुछ पैसे के लालच में आरोपी पति ने अपने दोस्तों के साथ पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। इसके लिए आरोपी ने पत्नी की पिटाई की। इस दौरान उसने पत्नी को जबरन शराब पिलाई। लेकिन शनिवार को पत्नी किसी तरह आरोपी पति के चुंगल से भागकर गांव अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती बताई। रविवार को युवती ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि मामला गंभीर है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed