{"_id":"604ba6438ebc3e8d1d4f2c45","slug":"cottonseed-block-topped-in-golden-card-application-baghpat-news-mrt5295744142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड के आवेदन में बिनौली ब्लॉक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड के आवेदन में बिनौली ब्लॉक अव्वल
विज्ञापन
जिले में तीन दिन में 2020 आवेदन किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत जिले में तीन दिन में दो हजार 20 आवेदन किए गए हैं। इनमें बुधवार को 29 कैंप में 214 परिवार के 460 और बृहस्पतिवार को 30 कैंप में 295 परिवारों के 654 और शुक्रवार को 658 परिवार के 902 आवदेन किए गए हैं।
शासन ने गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए दस से 24 मार्च जनसेवा केंद्र संचालकों को निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। जिले में तीन दिन में इसके लिए 2020 आवेदन किए गए। गोल्डन कार्ड बनाने में छपरौली ब्लॉक सबसे पीछे और बिनौली ब्लॉक सबसे आगे है। छपरौली ब्लॉक में तीन दिन में 176 आवेदन किए गए हैं, जबकि बिनौली ब्लॉक में 516 गोल्डन कार्ड के आवेदन किए गए हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि केंद्र संचालकों को अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। दस्तक अभियान के दौरान भी पात्रों का डाटा तैयार कराया जा रहा है। तीन दिन में छपरौली ब्लॉक में सबसे कम 81 परिवार के 176 जबकि बिनौली ब्लॉक में सबसे अधिक 250 परिवारों के 516 लाभार्थियों के गोल्डन के लिए आवेदन किए हैं।
दो दिन में किए गए कुल आवेदन
ब्लॉक परिवार आवेदन
बागपत 118 373
बड़ौत 203 400
बिनौली 250 516
छपरौली 81 176
खेकड़ा 109 322
पिलाना 128 233
कुल 883 2020