फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona infection confirmed in four

चार में हुई संक्रमण की पुष्टि, 19 केस एक्टिव

Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Corona infection confirmed in four
बागपत महिला जिला असपताल में वैक्सीन लगवाते जिला बार एसोसिएाशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर - फोटो : BAGHPAT
संक्रमितों में बागपत एवं बड़ौत क्षेत्र के दो-दो लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो बागपत व दो बड़ौत क्षेत्र के हैं। अब जिले में 19 केस एक्टिव हो गए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हजार 367 हो गई है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को 1542 लोगों की जांच कराई गई। इनमें से चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिडक़ाव कराया गया। शनिवार को संक्रमितों के क्षेत्रों में जांच कराई जाएगी। चार संक्रमित मिलने पर जिले में संक्रमितों की संख्या 2 हजार 367 हो गई है और 19 केस एक्टिव हो गए हैं। अब तक 36 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक की पत्नी व सीडीओ की बेटी संक्रमित
छपरौली विधायक व सीडीओ अभिराम की पुत्री में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि विधायक की पत्नी चंडीगढ़ में रहती हैं। उनमें वहीं संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी की बेटी बंगलुरु में है। जिस कारण उनकी जिले के संक्रमितों में गिनती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की ऑडियो
प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने के लिए ऑडियो व हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ऑडियो के माध्यम से लोगों को संक्रमण व कोई भी परेशानी होने पर हेल्पलाइन पर कॉल करके लिए जागरूक किया जा रहा है। ऑडियो में 45 वर्ष आयु के लोगों को टीकाकरण करने, बार-बार हाथ धोने, मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed