{"_id":"5fbe97618ebc3edc0f59e8c9","slug":"corona-infected-in-delhi-not-returned-on-call-baghpat-news-mrt512613983","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंच गया कोरोना संक्रमित, बुलावे पर नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंच गया कोरोना संक्रमित, बुलावे पर नहीं लौटा
विज्ञापन
- नोडल अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
दोघट (बागपत)। कोरोना की जांच कराने के बाद कैंसर पीड़ित अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली पहुंच गया। कोरोना जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। नोडल अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है कि बुलाने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव वापस नहीं लौटा है। महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
बिनौली सीएचसी पर कोरोना की जांच के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए डॉ. अमित गुप्ता ने दोघट थाने में तहरीर दी है। इनका कहना है कि गांगनौली गांव निवासी कैंसर पीड़ित ने कोरोना की जांच कराई थी। जांच कराने के बाद ग्रामीण अपने घर लौट गया। स्वास्थ्य विभाग को 24 नवंबर को पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली, जिसके बाद टीम संक्रमित के घर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि वह कैंसर का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हैं। मोबाइल पर बात की गई तो वापस आने का आश्वासन दिया, लेकिन वह नहीं लौटे। इंतजार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम वापस लौट गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों ने जानकारी दी है कि उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल के प्रमाण पत्र मांगे गए हैं।
गायब हो गया था सैदपुर का कोरोना पॉजिटिव
बागपत। बालैनी क्षेत्र के सैदपुर गांव का कोरोना पॉजिटिव युवक गायब हो गया था, दो दिन बाद वह किसी तरह लौटा। पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में पॉजिटिव आने के बाद युवक को लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची थी। कपड़े लाने के बहाने वह गायब हो गया। दो दिन गायब रहा, इसके बाद वापस लौटा तो कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।