फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona busy in preparation for Eid amid curfew

कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों के बीच ईद की तैयारी में जुटे लोग

Sun, 09 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona busy in preparation for Eid amid curfew
बागपत। ईद के इस्तकबाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों के बीच लोग अपने घरों में ही त्योहार की खुशियां मनाने में जुटे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ईद के त्योहार पर कोरोना संक्रमण का साया है। इसलिए तैयारियां कुछ फीकी पड़ गई हैं। इस वर्ष भी पिछले साल जैसा माहौल है। बाजार बंद रहने से नए कपड़ों और पकवानों की खरीदारी नहीं हो पा रही है। फिर भी ईद का उल्लास कम नहीं है। उलेमाओं ने ईद पर्व शारीरिक दूरी बनाकर मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

ऑनलाइन सामानों की हो रही खरीदारी
कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार में कपड़े, जूते-चप्पल व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें बंद हैं। इसलिए ऑनलाइन खरीदारी पर लोगों का अधिक जोर है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। सुबह 8 से 11 बजे तक फल, सब्जी व खाद्य पदार्थ की दुकानें खुली रहती हैं। लोग जरूरत के हिसाब से सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए फुटपाथ पर सेवई, इत्र, सिरमाल व टोपी आदि बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मस्जिद व ईदगाहों में नहीं होगी नमाज
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ईद पर्व शारीरिक दूरी बनाने मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईदगाह या मस्जिद जाने की बजाय घरों में रहकर ईद मनाएं। कहीं भी भीड़ एकत्र न करें। शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन करें। सरकार व प्रशासन की गाइडलाइन पर अमल करें। कोरोना संक्रमण के बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। मस्जिद में सिर्फ चार पांच लोग ही नमाज अदा करेंगे। बाकी लोग घरों में ही ईद की नमाज अदा करें।-मौलाना हबीबुर्रहमान, शहर काजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed