फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress picket at SDM office

कांग्रेसियों का एसडीएम कार्यालय में धरना

Thu, 27 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress picket at SDM office
बागपत एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही प्रदेश में यूरिया की आपूर्ति कराने और गन्ने के बकाया का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने एसडीएम अनुभव कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश में यूरिया की किल्लत हो रही है। यूरिया के अभाव में किसानों की धान की फसल के उत्पादन पर प्रभाव रहा है। यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने सहकारी समितियों पर यूरिया की उपलब्धता कराने की मांग की। साथ ही गन्ने का भुगतान कराया जाए। जिसके कारण किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, हेमंत कुमार, सरफराज, अकबर चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

यूरिया के बहाने कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा
बड़ौत। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आंदोलन की राह पर है। बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में यूरिया की कमी को लेकर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने उप्र सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी इकट्ठा हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में यूरिया खाद की भारी किल्लत हो रही है। खाद की कालाबाजारी के चलते किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। इतना ही नहीं समय से खाद न मिलने के कारण फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है। किसान परेशान हैं। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के समय गरीब, मजदूर, और किसान परेशान है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फैल है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने यूरिया खाद की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस बड़े स्तर के आंदोलन के लिए तैयार है। इसमें सत्यपाल पथौलिया, सचिन देव, यशवीर सिंह, राकेश सौदाई, मल्लिका, हेमंत कुमार एडवोकेट, शकील अहमद एडवोकेट, अख्तर चौधरी, डॉ. अनिल, हरेंद्र एडवोकेट आदि रहे।

बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करते काग्रेंसी।

बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करते काग्रेंसी।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed