{"_id":"65f0cfe09a1fb214310802c4","slug":"congress-leader-had-got-sp-leaders-brother-murdered-baghpat-news-c-28-1-bag1001-110850-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांग्रेस नेता ने कराई थी सपा नेता के भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांग्रेस नेता ने कराई थी सपा नेता के भाई की हत्या
विज्ञापन
बागपत। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के भाई यूसुफ की हत्या गांव के रहने वाले कांग्रेस नेता ने सात लाख रुपये के विवाद में सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व दो शूटरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। वहीं सामान बरामद कराने गये शूटरों ने भागने का प्रयास किया तो दो शूटर गोली लगने से घायल हो गए।
नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुर्सलीम उर्फ काला का तहेरा भाई यूसुफ (45) प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। निवाड़ा की बाहरी बस्ती में नौरोजपुर रोड पर कार्यालय में 28 फरवरी की सुबह तीन शूटरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मंगलवार को एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि यूसुफ की हत्या गांव के ही यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सोनू उर्फ संदीप ने सात लाख रुपये के विवाद में हाजीपुर बेहटा के शूटरों को पांच लाख रुपये सुपारी देकर कराई थी। शूटर नीशू उर्फ निशांत, विकास निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी और कांग्रेस नेता सोनू उर्फ संदीप व नीरज निवासी नौरोजपुर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कराए गए आरोपियों ने पाली गांव के जंगल में पुलिस कर्मियों को गुमराह कर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में शूटर नीशू उर्फ निशांत और विकास गोली लगने से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर फरार शूटर अनुज की तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन
-- -- -- --
सात लाख न देने पड़े और करोड़ों की जमीन पर भी थी नजर
एसपी ने बताया कि संदीप उर्फ सोनू का गय्यूर निवासी दिल्ली के साथ प्लाट को लेकर लेनदेन चल रहा था। सात लाख रुपयों को लेकर गय्यूर ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बाद में गय्यूर को सात लाख रुपये देना तय हुआ। एसपी ने बताया कि गय्यूर के लेनदेन में यूसुफ ही बीच में रहता था। रुपये नहीं देने पड़े इसलिए यूसुफ की हत्या कराई गई। इसके अलावा यूसुफ विधूड़ी जिस जमीन पर प्लाटिंग कर रहा था, उसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है। उस जमीन पर सोनू उर्फ संदीप की भी नजर थी जो यूसूफ की हत्या के बाद जमीन पर प्लाटिंग करना चाहता था।
सिर्फ दस हजार एडवांस लेकर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार नौरोजपुर निवासी नीरज ने कांग्रेस नेता सोनू उर्फ संदीप की मुलाकात बेहटा हाजीपुर के शूटरोंं से कराई। पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई। सोनू उर्फ संदीप ने दस हजार रुपये एडवांस दिये। हत्या के बाद 40 हजार नकद और 12 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये गये। जिनसे हत्या में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल और हत्यारोपी की जैकेट बरामद की गई।
कैमरों से बचने को एसपी कार्यालय व कोतवाली के सामने से भागे शूटर
एसपी ने बताया कि शूटर नीशू उर्फ निशांत की सिसाना गांव में बुआ है जो अक्सर सिसाना आता रहता है। हत्या करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की नजरों से बचने की भी योजना बनाई गई। बताया कि हत्या करने के बाद हेलमेट लगाकर एसपी कार्यालय के सामने से होते हुए पक्का घाट पहुंचे और फिर जंगल के रास्ते हाईवे पर पहुंचे।