फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict over molestation in baraut

छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष

Fri, 23 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Conflict over molestation in baraut
fight
बागपत के बड़ौत के बावली चुंगी पर एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर युवकों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन छात्र घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलवार भाग निकले। 
विज्ञापन


थाना रमाला क्षेत्र के एक गांव की छात्रा एक कालेज में बीए द्वितीय वर्ष मेें पढ़ती है। वह बृहस्पतिवार को बावली चुंगी पर बस के इंतजार में खड़ी हुई थी। वहीं खडे कुछ छात्रों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में बेल्ट व लात-घूंसे चलने लगे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें घायल हुए अंकुर, सुमित के नाम पता चले हैं। एक अन्य घायल का नाम सामने नहीं आया है। छात्रों में संघर्ष की सूचना पर पुलिस माँके पर पहुंची तो झगड़ा कर रहे छात्र भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि छात्रा को बस में बैठाकर घर भेज दिया गया है। लड़कों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

50 हजारी हप्पू दे गया चकमा
बड़ौत। बावली गांव के 50 हजार के ईनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू की तलाश में बुधवार रात पुलिस ने नेहरू रोड व बावली गांव के जंगल मेें दबिशें दीं। हप्पू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हप्पू नेहरू रोड पर किसी मकान मेें शरण लिए हुए है। इस पर सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ नेहरू रोड पर उसी स्थान की घेराबंदी कर दबिश दी। पता चला वह पलिस को चकमा देकर छत के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने गांव के जंगल में देर रात तक दबिश दी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed