फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict between customers and employees licking about customer

ग्राहक को लेकर चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों में संघर्ष

Mon, 22 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Conflict between customers and employees licking about customer
बड़ौत। नगर के अतिथि भवन के समीप ग्राहक को लेकर सोमवार को दो चाट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर में स्थित अतिथि भवन के समीप दुर्गा फ्रूूट जूस कार्नर और नवदुर्गा चाट भंडार आमने - सामने हैं। सोमवार को ग्राहक को लेकर दोनों दुकानदारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व सरिये से हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी तथा उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को कोतवाली ले गई। उधर, संघर्ष में एक पक्ष के पूर्णवासी, शिवजी और हरेंद्र पुत्र वीर बहादुर, अनिल और धनजी पुत्र हरेंद्र निवासी रामबाग कॉलोनी, दूसरे पक्ष के विक्की और आशु पुत्र सुरेंद्र, नीटू पुत्र घासीराम समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed