फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Complete all preparations on time: DM

यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्र व्यवस्थाओं को परीक्षा की तैयारी के निर्देश

Fri, 12 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Complete all preparations on time: DM
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। 24 अप्रैल से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने व वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 16548 और इंटरमीडिएट के 16026 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को पारदर्शी व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए हाईस्पीड ब्राडबैंड कनेक्शन व वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मियों की ड्यूटी बोर्ड के सॉफ्टवेयर पर नियमित रुप से दर्ज कराई जाएगी। प्रश्न पत्र कक्ष में 24 घंटे सीसीटीवी सक्रिय रहेंगे और प्रश्न पत्रों का विवरण रजिस्टर पर नोट कर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रों पर शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, पेयजल की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। परीक्षा में सभी कर्मचारियों के फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र परिसर में स्मार्ट फोन, इलेक्ट्रानिक संयंत्र प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, परीक्षा प्रभारी जेपी रुहेला, रोहित चौहान व सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed