फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Committee constituted to investigate the repair of Delhi-Saharanpur highway

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की हुई मरम्मत, जांच को कमेटी गठित

Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Committee constituted to investigate the repair of Delhi-Saharanpur highway
बागपत। दो दिन की बारिश से धंसे दिल्ली-देहरादून हाईवे की बुधवार को एनएचएआई ने मरम्मत करा दी है। इसके बाद बुधवार दोपहर में हाईवे के दोनों ओर यातायात सुचारु करा दिया। वहीं, एनएचएआई ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार रात पाली गांव के समीप पुलिया पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे धंस गया था। इसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कत होने लगी। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए। हाईवे धंसने की जानकारी पाकर एनएचएआई के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, एक साइड यातायात के लिए बंद कर दी। इसके चलते पुलिस ने हाईवे की दूसरी साइड पर यातायात डायवर्ट कर दिया। जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि इस हाईवे पर टोल वसूला जाता है। इसके बाद भी इसके निर्माण में इतनी ज्यादा लापरवाही बरती गई। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी से हाईवे की मरम्मत करा दी। इसके बाद बुधवार दोपहर में हाईवे पर दोनों साइड का यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

पुरानी पुलिया और नाला बंद करना बनी वजह
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान कुछ पुलिया नए सिरे से बनाई गई थीं। कुछ जगह उपसा की बनाई पुरानी पुलिया को रिटेन कर चौड़ीकरण किया गया था। ग्रामीणों ने नाला बंद कर दिया था। बारिश में पानी की अधिकता के चलते मिट्टी का कटान हुआ और वहां हाईवे धंस गया। इसके साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। वह इस पुलिया के साथ ही उपसा की बनाई सभी पुरानी पुलिया का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। निर्माण कंपनी ने मरम्मत करा दी है। पांच साल तक हाईवे क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत की जिम्मेदारी कंपनी की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed