{"_id":"609184df8ebc3e245b1b4ca4","slug":"committee-constituted-in-cbse-schools-to-prepare-the-result-baraut-news-mrt5369759117","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनल असेसमेंट के आधार पर बनेगा सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनल असेसमेंट के आधार पर बनेगा सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना महामारी के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी है और 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट इस बार नई मार्किंग व्यवस्था के तहत तैयार किया जाएगा। बोर्ड आंतरिक गुणवत्ता (इंटरनल असेसमेंट) के आधार पर रिजल्ट तैयार कराने में जुटा है। छात्रों के इंटरनल असेसमेंट में मिले नंबर के आधार पर अंक दिए जाएंगे, जो छात्र अपने नंबर से खुश नहीं होंगे उनकी परीक्षा कोरोना संक्रमण में सुधार के बाद कराने की तैयारी है। 20 प्रतिशत सीबीएसई की पुरानी मार्किंग स्कीम और बाकी का 80 प्रतिशत परिणाम सीबीएसई की नई मार्किंग स्कीम से तैयार किया जाएगा।
मार्किंग की यह है नई स्कीम
- सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नई इंटरनल असेसमेंट मार्किंग स्कीम को तीन भागों में बांटा गया है। यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री बोर्ड। नई मार्किंग स्कीम के 80 नंबर के पेपर में 10 अंक यूनिट टेस्ट, मिड टर्म-30 अंक और प्री बोर्ड 40 अंक का होगा। यह सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए छात्रों की ओर से चुने गए पांच मुख्य विषयों की मार्किंग के लिए है।
सात सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी रिजल्ट
- पारदर्शी रूप से मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों में सात सदस्यीय कमेटी गठित करनी होगी। कमेटी में स्कूल के प्रधानाचार्य समेत सात सदस्य शामिल होंगे। टीम में एक गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और दो भाषाओं का स्कूल शिक्षक भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये बोले प्रधानाचार्य
- वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि रिजल्ट तैयारी करने के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। 20 जून तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।