{"_id":"605e19cb8ebc3e592578f935","slug":"colorful-hats-lions-and-masks-of-ghosts-baraut-news-mrt531737643","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबिरंगी टोपी, शेर-भूत के मुखौटों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगबिरंगी टोपी, शेर-भूत के मुखौटों की धूम
विज्ञापन
होली के बाजार में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाले मुखौटे उपलब्ध
बड़ौत। होली की मस्ती में तरह-तरह की टोपी, मुखौटे और रंगबिरंगे बालों की विग पहनने का अपना ही मजा है। युवाओं के लिए शेेर, भूत, क्रिस और बच्चों के लिए स्पाइडर मैन, मोटू पतलू व जोकर के मुखौटों की होली के बाजार में धूम है। पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक के मुखौटे और विग दुकानों पर उपलब्ध है।
दुकानदार अंकुर जैन ने बताया कि बड़े-बड़े चश्मे, क्रिश का मुखौटा, भूत, आंख निकला हुआ चश्मा, डरावने दांत आदि मंगाए है। इसके अलावा बच्चों के पसंदीदा कार्टून चैनल के पात्रों में मोटू पतलू, स्पाइडर मैन, हनुमान, जोकर के मुखौटे भी मौजूद है। पक्षियों में तोता, मुर्गा, शेर के मुखौटे भी इस बार बाजार में उपलब्ध है। होली की शुभकामनाएं लिखी कई तरह की टोपी भी विक्रेताओं ने मंगाई है।
दुकानदार नीटू ने बताया कि रंगबिरंगी और बड़ी बड़ी विग भी बाजार में मौजूद है। विक्रेताओं ने हर रेंज में इनको मंगाया है। मुखौटे जहां पांच रुपये से 100 रुपये तक की कीमत में मौजूद हैं, वहीं विग 50 से 200 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। इसी प्रकार टोपी भी 30 से 80 रुपये की कीमत में बिक रही है।
विज्ञापन
डरा रहा बढ़ता संक्रमण
लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में पांच दिन में नौ केस मिल चुके है। होली की तैयारी कर चुके दुकानदारों को इसे लेकर भी डर सता रहा है कि कहीं लॉकडाउन जैसी स्थिति न आ जाएं।