फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coldest night ever, mercury dropped by five degrees

अब तक की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम पांच डिग्री तक गिर गया पारा

Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Coldest night ever, mercury dropped by five degrees
अब तक की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम पांच डिग्री तक गिर गया पारा
विज्ञापन

मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान रहा पांच डिग्री सेल्सियस
सुबह कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी रही हाईवे पर धीमी
बागपत। मौसम का मिजाज और अधिक ठंडा हो गया है। मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। कोहरे का असर भी बुधवार सुबह तक देखने को मिला। हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। ठंड के और अधिक बढ़ने की संभावना है। बुधवार अल सुबह कोहरे का असर रहा। दिन का तापमान 18.2 डिग्री पर रहा और धूप खिली रही। हवा में ठंडक घुली रही, जिससे ठंड का प्रकोप बना रहा। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। शाम के समय अंधेरा होते ही बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई। रात के समय पालिका की ओर से नगर के मुख्य स्थानों पर अलावा जलवाए गए। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि पालिका की ओर से नगर में दस स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
मांग के साथ बढ़े गीजर के दाम, रूई भी महंगी
बागपत। सर्दी बढ़ते ही बाजारों में गीजर के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। व्यापारी जगदीश अरोरा का कहना है कि पिछले तीन दिनों से सर्दी बढ़ गई है। पहले गीजर की औसत कीमत 850 रुपये थे, अब नौ सौ से 950 रुपये कीमत हो गई है। रूई की कीमत 130 से 160 रुपये किलो हो गई है। कोयले के दाम पहले 30 रुपये किलो था, अब 35 से 40 रुपये दाम हो गए हैं। अंगीठी के दाम भी बढ़े हैं। हीटर के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह लुड़क गया तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
16 दिसंबर 18.2 05
15 दिसंबर 18 6.5
14 दिसंबर 17.5 8.4
13 दिसंबर 17.9 11.1
12 दिसंबर 18.9 12.2
इनसेट
ठंड से गेहूं की फसल को लाभ
बागपत। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। बेहतर फसल के लिए वर्तमान समय में ठंड का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कप्तान ने पुलिस को किया सतर्क
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ अपराध की वारदातें बढ़ती हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रात एक बजे से सुबह चार बजे तक का समय संवेदनशील होता है। बाजारों में गश्त बढ़ाई जाएगी।
इनसेट
गरम कपड़ों के बाजार में भी तेजी
बागपत। सर्दी बढ़ने के साथ ही गरम कपड़ों के बाजार में भी तेजी आई है। नगर के मेरठ रोड, होली चौक स्थित दुकानों पर भीड़ बढ़ी है। जर्सी, स्वेटर, जरकीन और अन्य गरम कपड़ों की मांग बढ़ी है। दाम में भी पांच से दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है।

इनसेट
बढ़ रही ओपीडी, ठंड की चपेट में बच्चे
बागपत। ठंड बढ़ने के साथ ही ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बच्चे ठंड की चपेट में आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि पिछले तीन दिन में ठंड बढ़ने के बाद से ओपीडी में करीब 50 से 70 मरीज बढ़े हैं। इनमें ठंड लगने के अधिक मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed