फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   City cleaning system stalled since two days

दो दिन से नगर की सफाई व्यवस्था ठप

Tue, 30 Mar 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
City cleaning system stalled since two days
बागपत नगर पालिका में आयोजित बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनते चेंयरमैन राजुद्दीन - फोटो : BAGHPAT
कार्यवाहक सफाई नायक के निलंबन के विरोध में पालिका के सफाई कर्मी हड़ताल पर गए
विज्ञापन

मंगलवार को पालिका में हुई आपातकालीन बैठक, नहीं हो सका कोई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सफाई कर्मचारी कार्यवाहक सफाई नायक के निलंबन के चलते नगर पालिका के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। दो दिन से नगर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। इससे नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को इस मुद्दे पर नगर पालिका परिषद की आपात बोर्ड बैठक हुई, लेकिन कोई समस्या का कोई हल नहीं निकला। नगर पालिका ने संविदा और स्थायी सफाई कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जल्द काम पर न लौटने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
नगर पालिका के कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार को बीते दिनों निलंबित कर दिया गया था। वह अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान सचिव भी हैं। उनका निलंबन वापस न लेने पर संगठन ने 29 मार्च से हड़ताल पर जाने का एलान किया था। निलंबन वापस न होने पर सोमवार को नगर पालिका के 14 संविदा और 20 स्थायी और 120 आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी से कूड़ा घरों से कूड़ा उठवा दिया, लेकिन कई जगह गलियों में कूड़ा नहीं उठा। झाडू़ भी नहीं लगी। इससे त्योहार के दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को इस मुद्दे पर नगर पालिका बोर्ड की आपातकालीन बैठक चेयरमैन राजुद्दीन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ईओ ललित कुमार आर्य और कई सभासद भी मौजूद रहे। काफी देर चली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

वाट्सएप पर भेजे गए नोटिस
बैठक के बाद नगर पालिका की ओर से संविदा और स्थायी सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए जल्द काम पर न लौटने पर कड़ी कार्रवाई की की चेतावनी दी गई। बताया गया कि ज्यादातर कर्मचारियों को वाट्सएप पर नोटिस भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मियों को धमका रहा पालिका प्रशासन
- निलंबित कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक के बाद उन्हें झूठा आश्वासन दिया गया कि उनकी सभी मांग मान ली गई हैं। नगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियों को नोटिस भेजकर धमका रहा है।
सतीश के खिलाफ कोतवाली में तहरीर
सतीश कुमार पर धमकाने का आरोप लगाते हुए स्थायी सफाई कर्मचारी सुरेश ने थाने में तहरीर दी है। सुरेश ने ईओ से भी लिखित शिकायत की है। आरोप है कि काम करने पर सतीश कुमार ने सुरेश को धमकी दी थी।
सभासदों से अभद्रता और फोन न उठाने की शिकायत पर सतीश कुमार को निलंबित किया गया था। जेसीबी से कुछ स्थानों पर कूड़ा उठवाया गया है। कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया है। बुधवार को समस्या का हल निकलने की संभावना है। - ललित कुमार, ईओ।

17 मीट्रिक टन कूड़े का प्रतिदिन उठान
बागपत नगर से रोजाना 17 मीट्रिक टन कूड़े का उठान किया जाता है। दो दिन से सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कूड़ा उठान नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed