{"_id":"62a4dde7eef89a73e461cb45","slug":"children-with-disabilities-will-be-carved-in-bachpan-day-care-center-baghpat-news-mrt5923888189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन डे केयर सेंटर में तराशे जाएंगे दिव्यांग बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन डे केयर सेंटर में तराशे जाएंगे दिव्यांग बच्चे
विज्ञापन
60 बच्चों के सेंटर के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा
दृष्टि बाधित, मंदबुद्धि और श्रवण बाधित बच्चों को मास्टर ट्रेनर करेंगे शिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिले में बचपन डे केयर सेंटर शुरू किया जाएगा। इस सेंटर में दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित और मंदबुद्धि बच्चों को मास्टर ट्रेनर शिक्षित करेंगे। 60 बच्चों के सेंटर के लिए दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन के दिशा-निर्देश मिलने पर सेंटर का संचालन शुरू कराया जाएगा।
दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के समान शिक्षित बनाने और बेहतर शिक्षा देने के लिए जिले में बचपन डे सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर में मंदबुद्धि, श्रवण बाधित और दृष्टि बाधित बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। सेंटर आने-जाने के लिए भी विभाग की ओर से वैन की व्यवस्था कराई जाएगी। मास्टर ट्रेनर बच्चों और उनके अभिभावकों के व्यवहार, पसंद और नापसंद, उनके स्वभाव के बारे में जानकारी जुटाएंगे। तीन से सात साल तक के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता रहेगी। सेंटर पर इंटरनेट, टेलीफोन, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी बिल्डिंग न मिलने पर प्राइवेट बिल्डिंग में सेंटर का संचालन किया जाएगा। बच्चों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तक के अलावा दिव्यांगता के आधार पर उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सेंटर पर केयर टेकर, चौकीदार, आया, स्वीपर, फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की जाएगी।
दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों की भांति बेहतर शिक्षा देने के लिए बचपन केयर सेंटर खोला जाएगा। जिले में 60 बच्चों का सेंटर खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। - तूलिका शर्मा, जिला दिव्यांगजन अधिकारी