{"_id":"5fda52de8ebc3e3b850cfaf3","slug":"chc-superintendents-adverse-entry-for-non-payment-of-expectations-baghpat-news-mrt515868644","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं का भुगतान न करने सीएचसी अधीक्षकों पेरतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं का भुगतान न करने सीएचसी अधीक्षकों पेरतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
महिलाओं व बच्चों के इलाज में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सकों को जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करने व रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए। डीएम ने ड्यू लिस्ट में छपरौली सीएचसी में 60.9 प्रतिशत, खेकड़ा 48.4 प्रतिशत व पिलाना 68.8 प्रतिशत पर तीनों अधीक्षकों प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी सीएचसी अधीक्षक को एसएनसीयू का डाटा अत्यधिक खराब होने व गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जोड़कर योजनाओं का लाभ दिया जाए। डीएम ने संस्थागत प्रसव में सुधार करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में जिले में नवंबर माह में 6954 प्रसव हुए है। प्रसव में खेकड़ा व बिनौली की खराब स्थिति पर सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा आशा ने डोर टू डोर जाकर सराहनीय कार्य किए हैं। आशा के भुगतान में कोई भी लापरवाही होने पर सीएचसी अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। एनीमिया मुक्त में आशा का भुगतान न करने पर डीएम ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के दिए निर्देश।
परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा में जिले में पुरुष नसबंदी के 175 लक्ष्य के सापेक्ष व महिला नसबंदी के लक्ष्य 756 के 64 नसबंदी हुई है। अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के अंतर्गत जिले में 20177 परिवारों के 64393 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसमें सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, सीएमएस बीएल कुशवाह, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर, डॉ. अतुल बंसल, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन आदि उपस्थित रहे।