फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Challan of vehicles for no reason

बिना कारण घूम रहे वाहनों का किया चालान

Thu, 06 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Challan of vehicles for no reason
बड़ौत। कोरोना के कहर को देखते हुए गुरुवार सुबह सात बजे खत्म होने वाले कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर सोमवार तक कर दी गई है। वहीं, नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी एसडीएम व सीओ एक साथ सड़कों पर उतरे। सड़कों पर घूम रहे दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की और बिना किसी काम के घर से निकलने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के लिए अधिकारियों ने भ्रमण कर कार्रवाई की। पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई का असर दिखा और बिना कार्य घूमने वाले लोग अपने-अपने घरों में चले गए। वहीं, बाजार पूरी तरह बंद रहे, आवश्यक सेवाएं जारी रही।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार दस लोगों के चालान काटे। एसडीएम ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक सेवाएं जारी हैं। आवश्यक वस्तु जैसे दूध, सब्जी, फल, राशन व दवा आदि की दुकानें निर्धारित समय के अनुसार खुल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नियमों का पालन करें, बिना कार्य घरों से निकलें। मास्क पहने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed