{"_id":"5d87c4018ebc3e016a181ab3","slug":"challan-of-two-accused-of-female-fetus-investigation-third-is-sought-baghpat-news-mrt4447405121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण जांच के दो आरोपियों का चालान, तीसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण जांच के दो आरोपियों का चालान, तीसरे की तलाश
विज्ञापन
खेकड़ा में अल्ट्रासाऊंड सेंटर संचालक के आरोपी युवक को हिरासत में लिए पुलिसकर्मी
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। कन्या भ्रूण जांच के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए अल्ट्रासाउंड संचालक और ग्राहक लाने वाले एजेंट का चालान कर दिया। जबकि तीसरे फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है। तीसरा आरोपी बागपत में स्वास्थ विभाग के अधिकारी का भाई बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ यशवीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेकड़ा में किराए के मकान में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा था। यहां लिंग की पहचान कराने का खेल चल रहा था। संचालक बाबूलाल और ग्राहक लाने वाले नेथना थाना इंचौली निवासी रोहित को पुलिस हिरासत में लिया था। तीसरा सहयोगी हाथरस निवासी सचेंद्र मौके से फरार हो गया था। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी बागपत डॉ यशवीर सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि आरोपी सचेंद्र स्वास्थ विभाग में डिप्टी सीएमओ स्तर के अधिकारी का भाई है। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि सचेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी कोई भी होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा का कहना है कि डॉ यशवीर सिंह के नेतृत्व में पीसीपीएनडीटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान जारी रहेगा। किसी डॉक्टर के भाई का नाम जुड़े होने की जानकारी उन्हें नहीं है। आरोपी कोई भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
चिन्हित किए केंद्र, जल्द पड़ेगा छापा
डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि जिले में अन्य कई सेंटर चिन्हित किए गए हैं। विभाग की टीम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई करेगी।