{"_id":"610adccd8ebc3e7e394ef79f","slug":"challan-of-six-people-including-the-groom-for-disturbing-the-peace-baghpat-news-mrt5504144102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे समेत छह लोगों का शांति भंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे समेत छह लोगों का शांति भंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मुकारी गांव में दहेज में कार मांगने पर बारात को बंधक बनाने के मामले में बालैनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 6 लोगों का शांति भंग में चालान किया।
मंगलवार को रोशनगढ़ गांव से तालिब की बारात मुकारी गांव में गई थी। जिसमें दूल्हा पक्ष के दहेज में कार मांगने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया था। इसके बाद में गणमान्य लोगों के समझाने पर बारात को छोड़ दिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर वहां पहुंची बालैनी पुलिस दोनों पक्षों के 6 लोगों को पकड़कर थाने ले आई थी। बुधवार को दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद भी बालैनी पुलिस ने शांति भंग की आशंका जताते हुए दूल्हे तालिब सहित जावेद व वाहिद और दुल्हन पक्ष से वहीद, इरफान व मुश्ताक का चालान कर दिया। एसओ नरेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष में किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई थी। इसलिए पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 6 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।