फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Center took care of everyone in the budget, now the state government will also give a lot: Jaswant Saini

केंद्र ने बजट में सभी का ध्यान रखा, अब प्रदेश सरकार भी खूब देगी : जसवंत सैनी

Mon, 06 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Center took care of everyone in the budget, now the state government will also give a lot: Jaswant Saini
बागपत के भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते राज्यमंत्री जसवंत सैनी
बागपत। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए भी विशेष घोषणाएं की गई है। अब प्रदेश सरकार का बजट आएगा तो उसमें भी हर वर्ग को कुछ न कुछ जरूर मिलेगा। उस बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। वह बागपत के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जिला कार्यालय पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जसवंत सिंह ने जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अमृत काल का यह ऐसा बजट है, जिसकी हर किसी ने सराहना की। क्योंकि इस बजट में किसी को अछूता नहीं रखा गया और सभी के लिए घोषणाएं की गई हैं। अब वह बागपत के प्रभारी मंत्री बने हैं और जितने भी कार्य अधूरे पड़े हैं, उनके बारे में जानकारी करके सरकार से उनको पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि यहां पहले ही काफी विकास सरकार करा चुकी है, लेकिन विकास का पहिया चलता रहना जरूरी है। इस दौरान पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी ने देश के विकास में सहयोग किया
राज्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति अदाणी ने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने देश के विकास में सहयोग किया है। अगर वह कुछ गलत करेंगे तो उसके अनुसार ही सरकार कदम उठाएगी। स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर बयान राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि अब उनके पास चर्चाओं में आने के लिए कोई मुद्दा नहीं है तो वह इस तरह से बयानबाजी करके चर्चा में आना चाहते हैं। इसलिए उनको कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।

--
बजट के फायदे जनता को बताए जाएं
जसवंत सैनी ने जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके बजट के फायदे जनता को बताने की बात कही। इस दौरान जिला मंत्री दीपक भारती, सुधीर ठाकुर, कोषाध्यक्ष नमन जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान, रामपाल नेहरा, श्रीभगवान तोमर, भूपेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष अनिल चौहान, राकेश जैन, अश्विनी त्यागी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सतपाल उपाध्याय, डॉ विनय त्यागी, जयकुमार, सुनील मेवला, साधना तिवारी, राजीव तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed