फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CDO expressed displeasure over low delivery

सीडीओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर प्रसव की संख्या कम मिलने पर जताई नाराजगी, जिस गांव से प्रसव नही आ रहे वहां की आशा के कार्य की

Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over low delivery
खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर निरीक्षण के दौरान अभिलेखो की जांच करते सीडीओ संजीत सिंह - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। सीडीओ ने सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रसव की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को प्रसव की संख्या बढ़ाने के साथ जिस गांव से प्रसव नहीं आ रहे वहां की आशा के कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। वहीं, दवा का स्टॉक चेक किया। प्रत्येक वार्ड में चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी लेने के साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर को अस्पताल में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सीएचसी पर प्रसव संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि जिस गांव से प्रसव नहीं आ रहे हैं, वहां की आशा और उसकी संगिनी के कार्य की समीक्षा की जाए। इस दौरान डॉ. मसूद, धर्मेंद्र कुमार, बीपीएम रूपेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अभिषेक यादव, विपिन कुमार, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed