फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE-X and XII compartment exam done

सीबीएसई-दसवीं और बारहवीं के कंपार्टमेंट परीक्षा हुई

Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
CBSE-X and XII compartment exam done
बागपत/बड़ौत। जिले में मंगलवार को चार केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कंपार्टमेंट परीक्षा हुई। परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल व लक्ष्य पब्लिक स्कूल और बड़ौत के कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल तथा ग्रोवेल गर्ल्स पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। मंगलवार को इंटरमीडिएट की गणित, फिजिक्स, बायलॉजी, फिजिकल एजूकेशन, अकाउंटेंसी, इतिहा व इकॉनोमिक्स तथा हाईस्कूल की आठ विषयों की परीक्षा हुई। बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 194 परीक्षार्थियों में 18 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं लक्ष्य पब्लिक स्कूल में 175 में से 21 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। उधर बड़ौत के ग्रोवैल गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा के लिए 64 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 11 अनुपस्थित रहे। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि स्कूल में पंजीकृत 168 में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी चारों केंद्रों पर पंजीकृत 601 परीक्षार्थियों में से 62 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

केंद्रों पर तैनात रही पुलिस
- कंपार्टमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed