फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE 12th term-one result declared, meritorious dance and celebrate

सीबीएसई 12वीं का टर्म-वन का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों ने नाचकर खुशी मनाई

Sun, 20 Mar 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th term-one result declared, meritorious dance and celebrate
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रिजल्ट आने के बाद ढोल की थाप पर नृत्य करती मेधावी छात्राएं व श? - फोटो : BAGHPAT
- गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, सेंट एंजेल्स के छात्र-छात्राओं ने भी परचम लहराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीबीएसई ने 12वीं का टर्म वन का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम शानदार आने पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ ही ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई। स्कूल प्रबंधन ने शत प्रतिशत अंक लेने वालों के साथ ही मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
गेटवे इंटरनेशनल के छात्र-छात्राएं रहे अव्वल
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि 12वीं की टर्म वन की परीक्षा में वर्षा नैन और मनस्वी ठाकुर ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्राएं अव्वल रही और 12वी में शत प्रतिशत अंक लेकर इतिहास रचा है। इसके अलावा किंशुक व वसु ने 98.3 प्रतिशत, विशांत ने 97.4 प्रतिशत, आकृति नैन ने 97.3 प्रतिशत, विदुषी ने 96.9 प्रतिशत, कार्तिक व विद्योत्तमा ने 96.9 प्रतिशत, वंशिका राजपूत ने 96.4 प्रतिशत, भूमिका चौहान ने 96.1 प्रतिशत, शगुन चौहान व अंकित धामा और पूजा चौहान ने 95.3 प्रतिशत, आर्यन शर्मा, प्रियंका शर्मा ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनके अलावा खुशी सचान, हितेश चौहान, आंचल, रिया तोमर, सागर चौहान, उधम सिंह, हर्ष वर्मा, तेजस शर्मा, नितेश ढाका, ध्रुव पुंडीर, ईशा धनकड़, रिया, निधि, सलमान अहमद, हिमांशु चौधरी, शुभम नैन, यशी चौधरी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रबंधक कृष्णपाल ने बच्चों को ट्राफी देकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। समाजसेवी नीरज नैन ने बच्चों को गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, रुचि, नेहा, सानिया, संध्या, सवेरा, पारूल, मनीषा, शिवांगी, सुनीता, रेखा, रेणु, राजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स के सभी विद्यार्थियों ने लहराया परचम
बागपत। सीबीएसई 12वीं की टम वर्न की परीक्षा में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। प्रतीक ने 99 प्रतिशत अंक और आयुष गर्ग ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपरों में अपना नाम दर्ज कराया। इनके अलावा देव ने 95 प्रतिशत, अपेक्षा ने 92 प्रतिशत, अनुज ने 91 प्रतिशत, इति जैन ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के 20 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया है। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि स्कूल के मेधावी पांच साल से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने टॉपर विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान बबलेश, राजीव, विशाल, ज्योति, बबीता, गौरव, ममता मौजूद रही। उधर लक्ष्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए स्कूल के छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक बीके शर्मा, आदेश शर्मा, कवि प्रवीण शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों ने जताई खुशी
बड़ौत/बिनौली। वनस्थली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हर्षित जैन ने बताया कि साइंस वर्ग में माही अग्रवाल ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इनके अलावा सागर शर्मा ने 90 प्रतिशत, प्रेरणा ने 88.2 व ईशा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कामर्स वर्ग में सजल जैन ने 90 प्रतिशत, कशिश जैन ने 84.6 व अंजलि ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने बताया कि विज्ञान वर्ग में अंकुर कुमार ने 97.6, जोया 93, दीपशिखा 92.4, मोहम्मद कैफ ने 92.4, जानवी कटारिया ने 91.2, अभिनव उज्ज्वल 90.8, आर्यन तोमर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स वर्ग में प्राची ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। स्कूल के संस्थापक प्रो बलजीत सिंह आर्य, निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य व उपप्रधानाचार्य डा सुशील वत्स ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed