फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE 12th online practicals will be held in two schools

दो स्कूलों में होंगे सीबीएसई 12वीं के ऑनलाइन प्रैक्टिकल

Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th online practicals will be held in two schools
अधिकांश स्कूलों ने कोरोना कर्फ्यू लगने से पहले ही पूर्व ही करा लिए थे प्रैक्टिकल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीबीएसई 12वीं के प्रैक्टिकल जिले के मात्र दो विद्यालयों में होना है, जबकि अधिकांश स्कूलों ने कोरोना की दूसरी लहर की शुरूआत होने से पहले ही मार्च व अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पूरे कर लिए थे।
सीबीएसई ने 12वीं के बच्चों के लिए प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट-वायवा ऑनलाइन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी स्कूलों को 28 जून तक बोर्ड के दिए लिंक पर अंक अपलोड करने के लिए कहा है। बागपत जनपद में 57 स्कूल संचालित है। कोरोना की दूसरी लहर से पूर्व जनपद के 43 स्कूलों ने प्रैक्टिकल करा लिए थे, जबकि 14 स्कूल बच गए थे। इन स्कूूलों को पहले 15 मार्च से 15 अप्रैल का समय प्रैक्टिकल कराने के लिए दिया गया था। मगर, इस समय अवधि में भी आधा दर्जन स्कूल प्रैक्टिकल नहीं करा सके थे। इसके बाद फिर से सीबीएसई ने प्रैक्टिकल कराने की तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी थी, लेकिन इस बीच कोरोना की दूसरी लहर आ गयी। इसे देखते हुए चार स्कूलों ने अपने यहां पर प्रैक्टिकल कराने में सफल रहे, लेकिन अभी तक जनपद के दो ऐसे स्कूल है, जो अभी तक प्रैक्टिकल नहीं कर पाए। इस संबंध में जिला कोआर्डिनेटर व प्रधानाचार्यों से बात की गई तो उनका कहना था कि अगर कोई बच्चा किसी कारणवश रह गया होगा तो उसका प्रैक्टिकल ऑनलाइन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जौहर स्कूल की प्रधानाचार्या एवं सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी रचना जौहर ने बताया कि उनके विद्यालय सहित जनपद के लगभग अधिकांश स्कूलों में प्रैक्टिकल मार्च व अप्रैल माह में पूरे करा लिया गए थे। उस समय कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण स्कूल खुले हुए थे। बोर्ड को अंक भी भेजे जा चुके हैं। फिर दो स्कूल बचे हुए है, जिनमें प्रैक्टिकल होने है। बताया कि अगर कोई बच्चा किसी कारणवश उस समय प्रैक्टिकल देने से रह गया है तो उसका ऑनलाइन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed